Shinzo Abe: पीएम मोदी बोले- अपने प्यारे दोस्त के निधन से दुखी, भारत में कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।
शुक्रवार सुबह जब वे नारा शहर में भाषण दे रहे थे तब उन पर पीछे से दो गोलियां दागीं गईं।
उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में टोक्यो में शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'
प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि वे हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते थे।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख व्यक्त किया है।