राहुल ने कहा, महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में देश में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, इन लोगों ने कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का क्षरण किया है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के बदनवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा, सत्ता में बैठे लोगों के लिए महात्मा गांधी की विरासत को हथियाना आसान है, लेकिन उनके पदचिह्नों पर चलना मुश्किल है।
उन्होंने कहा, इन लोगों ने कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का क्षरण किया है।
हम भारत के उस महान सपूत को याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं।
हमारी याद इस तथ्य से और अधिक मार्मिक हो जाती है कि हम भारत जोड़ो यात्रा के 25 वें दिन में हैं।
यह एक पदयात्रा है, जिसमें हम उनके अहिंसा, एकता, समानता और न्याय के रास्ते पर चल रहे हैं।