Brahmastra Release: 500 करोड़ से बनी ‘ब्रह्मास्त्र’, VFX ऐसा कि बाहुबली लगेगी फीकी, रणबीर ने चार्ज की इतनी रकम
देश में बनी सबसे महंगी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
यह फिल्म दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देगी क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट ऐसा है, जो शायद पहली बार देश में देखने को मिलेगा।
जाने माने निर्देशक अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने जा रही है।
देश में बनी सबसे महंगी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। इन दोनों को पर्दे पर साथ देखना इसलिए भी खास होगा क्योंकि दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ आएंगे।
इस फिल्म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है।
वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे।