रसड़ा क्षेत्र के पकवाइनार नवपुरा स्थित इंद्रासन मेमोरियल जनसहयोग कालेज में बाल दिवस परआयोजित व?
– फोटो : BALLIA
ख़बर सुनें
बलिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने भी पूर्व पीएम की जयंती मनाई।
ज्ञान पीठिका स्कूल जीरा बस्ती में किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों के जरिए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कला, विज्ञान, रोबोटिक्स तथा अन्य विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों को प्रदर्शित किया गया। मेले में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए थे, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। डायरेक्टर रीना सिंह और प्रधानाचार्या आशा शर्मा थीं। गड़वार क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में शुभारंभ मुख्य अतिथि एमके उपाध्याय और प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी ने किया। बच्चों ने कविता पाठ, अंग्रेजी तथा हिंदी भाषण और अपने गीतों के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। स्वामी नाथ यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के आदर्शों तथा उनके कार्यकाल एवं उनकी योजनाओं के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया। अंत्याक्षरी, बकेट बाल, इन आउट, रस्सी कूद ,चॉकलेट रेस आदि खेलों का भी आनंद लिया। संतोष चौहान, शशिमोहन पांडेय, अर्जुन द्विवेदी कविता पांडेय, ऋषिका सिंह थीं। प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें नमन किया। एमएमडी स्कूल ससना बहादुरपुर के प्रिंसिपल डा. वेद प्रकाश तिवारी ने जीवनी पर विस्तार से प्रकाश। आरबी चिल्ड्रेन वैली मुजौना तुर्तीपार के मैनेजर केएम सिंह ने कहा कि पंडित नेहरु का बच्चों से बढ़ा लगाव था। नवजीवन इंग्लिश स्कूल बेल्थरा रोड की प्रिंसिपल ग्रेसी जान ने कहा 14 नवंबर भारत के बच्चों के लिए खास दिन होता है। सिकंदरपुर के ज्ञान कुंज अकादमी में एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। ज्ञान दर्शन अकादमी, दादर लखनापार पर क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने मेले का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। नूरजहां इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, योगी नाथ इंटर कॉलेज जमुई सहित सभी शिक्षण संस्थानों दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर में जयंती पर बाल मेला लगाया गया। उद्घाटन अरविंद सिंह सेंगर, डॉ. वीना सिंह, कन्हैया चौबे, अनिल सिंह, विजयबहादुर सिंह, कमलाकान्त, मार्कण्डेय ने किया। मेले में बच्चों ने तरह तरह की खाने की वस्तुएं बना रौनक बिखेरी। संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही में बाल दिवस मनाया गया। रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, गीत नृत्य एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। प्रावि सवन राजभर बस्ती में बीईओ मनोज सिंह, प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय ने केक काटा। नवपुरा स्थित इंद्रासन मेमोरियल जनसहयोग कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।